Uncategorized

धार्मिक आयोजन होने से गांव, समाज बनता है संस्कारवान :- नीशू चन्द्राकर

ग्राम मुजगहन मे त्रि-दिवसीय संगीतमय रामकथा का समापन


धमतरी। ग्राम मुजगहन मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ग्रामवासियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य सस्वर मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों के खुशहाली के लिए कामना किए इस दौरान साथ मे समाजसेवी धमतरी दीपक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण उपाध्यक्ष होमेश्वर साहू, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण कोषाध्यक्ष राजेन्द्र देवांगन, व्यापारी संघ अध्यक्ष संबलपुर सतीश चंद्राकर सेक्टर कांग्रेस अध्यक्ष , समाजसेवी धमतरी विश्वजीत सिंह कृदत्त, ग्राम पटेल भुवनलाल साहू,बलराम साहू युवा नेता ललित यादव, अविनाश शर्मा उपस्थित रहे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने कहा कि गांव में इस तरह के धार्मिक आयोजन होने से गांव के बच्चे, घर-परिवार भी संस्कारवान बनते हैं। उन्होंने भगवान श्री राम के बताये मार्ग मे चलने व उनके जीवन आदर्शो को अपनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। आगे कहा छत्तीसगढ़ में भगवान श्री राम और रामायण के प्रति श्रद्धा अगाध है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भगवान श्री राम से जुड़े प्रतीकों का सांस्कृतिक पहचान के तौर पर प्रोत्साहन बढ़ा है। भांचा श्री राम के प्रति लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सरकार ने राम वन गमन पथ परियोजना लेकर आई। समाजसेवी दीपक ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन और मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। ऐसे आयोजन ही हमारी धार्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं को जिवंत रखने के साथ ही आने वाली पीढिय़ों को हमारी गौरवशाली परम्पराओं से अवगत कराते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से चंद्रशेखर साहू सरपंच मुजगहन, लखनलाल साहू शिक्षक, रामायण साहू,उत्तम गंजीर, बलराम साहू, भूपेन्द्र सिन्हा, शेखर गोस्वामी,बेदराम साहू, तुमेश सिन्हा, फागू राम भंडारी, राजेंद्र नाग,नारायण सेन , मुरली यादव, राजेन्द्र सेन, ओमप्रकाश नाग, ईश्वर सेन, मनहरन साहू, मनोज साहू, बंटी सेन, भैय्या राम, लोकेश्वर साहू, व बड़ी संख्या में आयोजक समिति के सदस्यगण और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!