Uncategorized

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण कटौती के विरोध में ओबीसी संयोजन समिति ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम धमतरी को सौंपा ज्ञापन


धमतरी। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में पूर्व से दी जा रहीं ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने के लिए अवैधानिक तरीके से प्रक्रियाओं का पालन किए बिना ही ओबीसी को आरक्षण प्रदान करने वाली पंचायत राज अधिनियम के धारा 129(ड.) की उपधारा (03) को लोप करके आरक्षण रोस्टर जारी किया है, जिससे छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में ओबीसी आरक्षण समाप्त हो गई है। जिसके विरोध में आज ओबीसी संयोजन समिति ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम धमतरी को ज्ञापन सौंपा। जिन क्षेत्र में ओबीसी की आबादी 50 प्रतिशत है वहां तो ओबीसी आरक्षण को समाप्त किया ही गया है, जिन क्षेत्रों में ओबीसी की आबादी50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत है वहां भी ओबीसी आरक्षण को समाप्त कर अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति के लिए आराक्षित कर दिया गया है जिसके कारण ओबीसी समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है, वर्तमान पंचायती राज अधिनियम में की गई संशोधन एवं जारी नई आरक्षण रोस्टर को निरस्त करते हुए पूर्व आरक्षण रोस्टर के आधार पर ओबीसी वर्ग को भी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तरह ही आबादी के अनुपात में बराबर हिस्सेदारी देने वाली आरक्षण रोस्टर के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव करवाने की कृपा की जावे, अन्यथा की स्थिति में ओबीसी समाज के द्वारा इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष टिकेश्वर अभिनव सिंह, पूर्ण काली प्रचारक युवराज सिंह जिला अध्यक्ष चेतन साखरे जिला प्रभारी समारोह सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शडानंद, राजेश साहू दुर्ग संभाग अध्यक्ष कुल्हारा, बालोद जिला अध्यक्ष बल्दू राम, सतवंत सिंह महिलांग, चौथ राम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!