Uncategorized

राजीव भवन में केक काटकर मनाया गया शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा का जन्मदिन

शुभचिंतकों द्वारा दी जा रही बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी । शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा के जन्म दिन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर आज सुबह से उनके समर्थको व शुभचिंतको द्वारा उनसे भेंट कर व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां दे रहे है। बता दे कि आज राजीव भवन में कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर आकाश गोलछा का जन्मदिन मनाया गया। चर्चा के दौरान श्री गोलछा ने कहा कि वे जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है। जन्म दिन पर नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही है। केक काटने के दौरान राजीव भवन में पूर्व महापौर विजय देवांगन, ,सोमेश मेश्राम, दीपक सोनकर, राजेश ठाकुर, संगीत कंवर, आशुतोष खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!