Uncategorized

भगवान शिव एवं माता पार्वती का रचाया गया विवाह , निकाली गई बारात

धमतरी। बोल बम कांवरियां कल्याण संघ द्वारा किले के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया है। जहां कथावाचक पंडित हरिशरण वैष्णव भक्तों को शिव कथा का रसपान करा रहे है। संगीतमय शिवमहापुराण कथा में भक्तों की भीड़ जुट रही है. सोमवार को शिव विवाह पर समिति द्वारा विंध्यवासिनी मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बाजे गाजे के साथ धूमधाम से बारात निकाली गई। इसमें भक्त बढ़चढ़ कर भाग लेकर थिरकते हुए नजर आये। यह बारात मुख्य मार्ग से होते हुए कथा स्थल में संपन्न हुआ। जहां भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह रचाया गया। इसमें भक्तों ने भाग लेकर भगवान भोले एवं माता पार्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया। पश्चात रात में भंडारा का भी आयोजन हुआ।

शिव महापुराण कथा पूरे सावनमास भर तक चलेगी। जो कि रोजाना दोपहर तीन से शाम छह बजे तक आयोजित है। इस अवसर पर कृष्णकुमार गुप्ता, प्रकाश गांधी, उमेश यादव, राजेश नामदेव, तीरथ राज फूटान, देव फूटान, संतोष सोनी सहित बड़ी संख्या में अन्य भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!