Uncategorized

संस्कृति परम्पराओं को संरक्षित करने में वायु कनेक्ट एप करेगा सहयोग, देश व समाज के प्रगति में बनेगा सहायक

कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट द्वारा किया गया वायु कनेक्ट ऐप का शुभारम्भ

धमतरी । कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट द्वारा एक ऐसा ऐप तैयार किया गया है जो सकल जैन समाज को धर्म परिवार,समाज और व्यवसाय से एक साथ जोडऩे का कार्य करेगा। आज श्री धनकेशरी मंगल भवन में उपाध्याय प्रवर परम पूज्य आध्यात्म योगी श्री महेन्द्र सागर जी म.सा., उपाध्याय प्रवर परम पूज्य युवा मनीषी श्री मनीष सागर जी म.सा. के सुशिष्य युवा संत परम पूज्य श्री विशुद्ध सागर जी म. सा. आदि ठाणा 3 कि निश्रा में प्रवचन के मध्य ऐप का शुभारंभ किया गया। एप लांच के अवसर पर अतिथि के रुप में प्रकाशचंद मालू, सुरेश कांकरिया, सम्पतलाल झाबक, अभिषेक पारख, डा श्रेणिक नाहटा, उपकार छाबड़ा एप टेक्नोलॉजी डेवलोपर, मूर्ति पूजक संघ के संरक्षक भंवर लाल छाजेड़, अध्यक्ष विजय गोलछा, सचिव अशोक राखेचा अतिथि रुप में उपस्थित रहें। अतिथियों ने माउस पर क्लिक कर एप लांच किया। जिसके पश्चात तालियों की गडग़ड़ाहट से उत्साहवर्धन किया गया। एप शुरुआती दौर में है ऐसे में सुझाव व जानकारी हेतु बूथ की व्यवस्था भी की गई है। कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट की अध्यक्षा रुपल लोढ़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि उक्त ऐप में धर्म स्थलों का विवरण एवं कार्यों की जानकारी परिवार परिचय,व्यवसाय मित्र दैनिक पंचाग एवं त्योहारों की जानकारी, धर्म स्थलों में दान की सुविधा मॅट्रिमोनी ऐप की सुविधा उपलब्ध होगी। आभार श्रद्धा बरडिय़ा ने किया। साथ ही एप को सफल बनाने समाजजनों से सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम में कल्पवृक्ष जैन महिला ट्रस्ट के अंकिता चोपड़ा, मनीषा छाजेड़, मनीषा लोढ़ा, ट्ंिवकल बरडिय़ा, श्रद्धा बरडिय़ा, इंदु जैन, हर्षा कोचर, प्रीति गोलछा, रुपाली मिन्नी, राखी लोढ़ा, लक्ष्मी कांकरिया, चंदा गोलछा, आशा सांखला, दीपा लुनिया, कंचन जैन, किरण सेठिया, ममता लुकंड़, मयुरी राखेचा, निशा लुकंड़, मोना जैन, सरिका संचेती सहित बड़ी संख्या में जैन समाजजन उपस्थित रहें।
ये है एप्लीकेशन के फीचर्स


वायु कनेक्ट एप में कई फीचर्स है जिनमें धार्मिक, सूचनाएं, धर्मस्थलों की जानकारी, जैसे धर्मस्थलों का इतिहास, सुविधाएं एवं होने वाली गतिविधियों की जानकारी, आगामी आयोजनों की जानकारी, कल्याणक और त्योहारों की जानकारी। दैनिक पंचांग और तिथि, संघ के सदस्यों को नियमित रूप से नोटिफिकेशन भेजना, इस तरह संघ अपने सदस्यों को धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। परिवार परिचय आपको परिवार के सदस्यों की अतिआवश्यक जानकारी को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संग्रहीत करने के लिए उचित स्थान प्रदान करता हैं, सदस्य को अपने परिवार की जड़ों और वंशावली को खोजने में मदद मिल सकती है। बिजनेस नेटवर्क संघ के सदस्यों को एक दूसरे के साथ व्यापार करने के प्रदान करता है। व्यापारियों से संघ के सदस्य नये ग्राहक के रूप में जुड़ सकते है। व्यापारी संघ के सदस्यों को अपने व्यापार से सम्बंधित जानकारी साझा करा सकते है। व्यापारियों के लिये सुरक्षित, समावेशी और विश्वसनीय बिजनेस नेटवर्क प्लेटफॉर्म दे सकते है। व्यापारियों को व्यापक रूप से मैन्युफैक्चरर्स, हॉलसेलर्स आदि के बारे में जानकारी, आंतरिक मैसेजिंग सिस्टम के माध्यम से सुरक्षित तरीके से संचार किया जा सकता है, बिना कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर किए। मेट्रिमोनी फीचर अधिक संवेदनशील और परंपरागत दृष्टिव गया है।

समाज से जुड़े हुए शादी योग्य सदस्यों की एक बड़ी सूची उपलब्ध। आंतरिक मैसेजिंग सिस्टम के माध्यम से सुरक्षित तरीके से संचार किया जा सकता है, बिना कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर किए। दोनों पक्षों के बीच केवल उतनी ही जानकारी साझा की जाती है जो आपस में संचार शुरू करने के लिए आवश्यक होती है। यह सिस्टम सुरक्षित और विश्वसनीय है। सेवा, वायु कनेक्ट संघ के सदस्यों और धर्मस्थलों को अपनी जरूरतें साझा करने के लिये सुरक्षित मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी आवश्यकताएं पोस्ट कर सकते हैं और लोग अपनी इच्छा अनुसार सेवा दें सकते हैं। इसका उद्देश्य सेवा की राशि जरूरतमंद और धर्मस्थलों की जरूरतों को पूरा करना है। दान की राशि सुरक्षित तरीके से धर्मस्थलों और जरुरतमंदो को प्राप्त कराई जाती है। कम्यूनिटी डायरेक्टरी संघ के सदस्यों की जानकारी को एक ही स्थान पर संग्रहित करती है, यह सुविधा सदस्यों के नाम, संपर्क सूत्र, पता और अन्य जानकारियों के आधार पर खोजने और जुडऩे की अनुमति देती है। संघ और सदस्यों के बीच संचार में सुधार और संपर्क का आसान माध्यम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!