Uncategorized

शहीद भगत सिंह की देशभक्ति और राष्ट्रसेवा को युवा वर्ग बनाएं अपने जीवन का मॉडल-: विजय मोटवानी

आमापारा चौक में स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित


धमतरी। मां भारती को परातंत्रता की बेडिय़ों से आजाद कराने हेतु भारत माता के सच्चे सपूत भगत सिंह ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर आज ही के दिन झूल गये। आगे चलकर उनके बलिदान के रास्ते पर चलकर अनेकों लोगों ने अपनी प्राणों की आहुति देश के लिए दे दी। इसी याद को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए बलिदानियों की गाथा से आने वाली समग्र पीढ़ी को अवगत कराने हेतु आज शहीद दिवस पर आमापारा चौक पर स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन विनोद रणसिंह विजय साहू डीपेंद्र साहू अशोक सिंह राजीव चंद्राकर देव पटेल पिंकी पटेल दौलत वाधवानी राघव साहू कमलेश खटवानी मुकेश रौनक द्वारा अर्पित किया गया इस अवसर पर वार्ड के पार्षद तथा नगर निगम के सभापति विजय मोटवानी द्वारा कहा गया कि युवाओं में देश के प्रति मर मिटने का जुनून पैदा करने के लिए हम सभी को भगत सिंह की देशभक्ति तथा राष्ट्र सेवा से सीख लेना चाहिए। युवा वर्ग अपनी जिंदगी को संवारने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को अपना बनाए रोल मॉडल।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!