Uncategorized
प्रदेश कांग्रेस कमेटी पहुंचकर स्व. राजीव गांधी को पूर्व विधायक व पीसीसी उपाध्यक्ष होरा ने दी श्रद्धांजलि
स्व.राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र मे नित नई उपलब्धिया पाई है-गुरुमुख सिंह होरा

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी का 34 वे बलिदान दिवस को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं धमतरी के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा ने रायपुर के राजीव भवन प्रदेश कांग्रेस कमेटी पहुंचकर स्व. राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व.राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे आर्थिक हो, सामाजिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक टेक्नालॉजी या विदेशिक नीति नीत नई उपलब्धिया पाई है। राजीव जी , पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे, वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे।

