तपस्वी संत गणिवर्य श्री विराग मुनि जी म. सा. के दर्शन कर भाजपा नेता व समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा ने लिया आशीर्वाद

धमतरी-शहर के इतवारी बाजार स्थित जैन मंदिर में इन दिनों विराजमान महान तपस्वी संत, गणिवर्य श्री विराग मुनि जी महाराज साहब के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने भाजपा प्रदेश कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य व समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने गुरुदेव के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद लिया तथा धर्म, अध्यात्म, संयम और तपस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की।गौरतलब है कि विराग मुनि जी महाराज साहब इन दिनों अपने 135वें उपवास पर विराजमान हैं। भीषण गर्मी के बीच भी उनका कठोर तप, शांत एवं तेजस्वी व्यक्तित्व और निरंतर साधना श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है। गुरुदेव की विराट तप यात्रा को देखने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जैन मंदिर पहुंच रहे हैं।
पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे तपस्वी संत समाज को त्याग, संयम, सहनशीलता और आत्मबल का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुदेव की साधना केवल धार्मिक नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक है। 135वें उपवास के दौरान भी गुरुदेव की सहजता, मुस्कान और आध्यात्मिक ऊर्जा लोगों को आत्मिक शांति प्रदान कर रही है।इस दौरान गुरुदेव ने धर्म के मार्ग पर चलने, जीवन में संयम अपनाने तथा मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए उपस्थित लोगों को आशीर्वचन दिए।

