Uncategorized

श्रवण बने ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन धमतरी के जिलाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार साहू निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से आइमा मीडिया के वेब पोर्टल पर ऑनलाईन हुई। इस चुनाव में संगठन से जुड़े धमतरी जिले के 37 सदस्यों में से 28 सदस्यों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। श्रवण साहू को 16 मत तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी साथी सोमनाथ साहू को 12 मत प्राप्त हुए। इस तरह 4 मतों से श्रवण साहू विजयी हुए। जिलाध्यक्ष श्रवण साहू ने बताया कि आइमा मीडिया फाउंडेशन भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एक समाजसेवी संगठन है, जो देश के सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मीडिया कर्मियों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, रंगमंच से जुड़े कलाकारों और साहित्यकारों को अपना सदस्य बनाकर एक विशाल मीडिया संगठन बनने की ओर अग्रसर है। श्रवण साहू को आइमा मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी कौशिक घोष चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर, सभापति मनीष साहू, आशीष शर्मा, युवा पत्रकार दीपक साहू, घनश्याम साहू, योगेश साहू, खिलेश साहू, कमलेश चन्द्राकर, पारखदास, खिऱीराज साहू, मुरारी साहू, सोमनाथ साहू, विष्णुकांत, विकास राठी, भारत सिन्हा, सौरभ सोनी आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!