Uncategorized

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अनूठी पहल, 20 अप्रैल से सजेगा युवा उत्सव का मंच

पीजी कॉलेज परिसर में 24 व 25 अप्रैल को भव्य आयोजन

युवा उत्सव में पांच हजार, युवाओं को मिलेगा मंच

धमतरी। जिला प्रशासन का खास फोकस युवाओं का हुनर निखारने के साथ ही उन्हें रोजगार से जोडऩे पर है। इसके लिए युवा उत्सव का आयोजन कर युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया जा रहा है जहां न सिर्फ युवा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे बल्कि अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने का तरीका भी सीखेंगे। यह आयोजन कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के विशेष पहल पर आयोजित किया जा रहा। खास बात कि कार्यक्रम का सूत्रधार भले ही जिला प्रशासन है पर अलग-अलग आयोजन का जिम्मा अलग-अलग युवाओं ने उठाया है। इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 अप्रैल से होगा। वहीं मुख्य आयोजन 24 व 25 अप्रैल को पीजी कॉलेज परिसर में होगा जहां चयनित प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्श करेंगे। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा कर कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि युवा उत्सव के तहत 24 अप्रैल को रॉक बैंड, आरु साहू, द गोल्डन स्टार नाईट आर्केस्ट्रा राजिम, आवाज क्रांति बैण्ड की प्रस्तुति होगी। 25 अप्रैल को सौरभ द्विवेदी की मोनेटेशन स्पीच, दायरा बैण्ड बस्तर फेम, इंडियन गेलर बैण्ड भिलाई की प्रस्तुति, शुभम आरसीरेजी का रोबोट शो तथा मनोज का क्रिरेटर शो होगा। इसके अलावा युवाओं के आज के समय के हिसाब से विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एआई वर्कशॉप मेंटल हेल्थ वर्कशॉप, केनवा फोटो एडीटिंग डिजाइनिंग वर्कशॉप, यू-ट्यूब वर्कशॉप मोर मितान, डीके पटेल व मनोज डे झारखण्ड का होगा। स्टार्टअप, एजुकेशनल व स्क्रील पर वर्कशॉप व्यापार एवं उद्योग विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। इन वर्कशॉप का उद्देश्य युवाओं को ऐसी जानकारी प्रदान करना है जो आगे चलकर उनके जीवन में महत्वपूर्ण साबित हो तथा रोजगार से जुडऩे में मदद मिल सके। युवा उत्सव में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिये खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, रस्सा खींच का आयोजन किया गया है। वहीं कालेज स्तर पर वाद-विवाद, रंगोली, फोटोग्राफी, नृत्य, गायन, म्यूजिकल बैण्ड, क्विज, कुर्सी दौड़, नुक्कड़ नाटक, प्रहसन, पारंपरिक वेशभूषा, रैम्प वॉक का आयोजन किया गया है। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शन तथा फुड फ्रेस्ट का आयोजन भी किया गया है। युवा उत्सव के विशेष आकर्षण में एआई प्रतियोगिता, ऑडियॉ थॉन, मोबाईल गेमिंग, ट्रेजर हंट, साइंस प्रदर्शनी, कृषि तकनीकी प्रदर्शनी, एआई वर्कशॉप तथा रोबोटीक्स वर्कशॉप का आयोजन होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!