Uncategorized

राहगीरों की प्यास बुझाने खोला गया शीतल जल प्याऊ घर


कुरुद। भीषण गर्मी की तपिश और लू के थपेड़ों के बीच कुरूद नगर ने एक बार फिर अपनी सेवा और संस्कार की गौरवशाली परंपरा को जीवंत किया है। तहसील कार्यालय के समीप राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी हरिशंकर सोनवानी द्वारा शीतल जल प्याऊ घर खोला गया है। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल एवं कृष्णकांत साहू की उपस्थिति में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि कुरूद नगरपालिका द्वारा नगर के प्रत्येक गली-मोहल्ले में पानी की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है ताकि जनता को गर्मी में परेशानी न हो। कई सेवाभावी नागरिक स्वयं के बिजली और बोरिंग का पानी नपा. की टंकियों में देकर जनसेवा रहे हैं। इस अवसर पर दुगेश साहू, जितेंद्र चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर, केशव, शिव निर्मलकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!