Uncategorized

दुव्र्यवहार के आरोपों को लेकर कांग्रेसियों ने किया आमदी नपं का घेराव


धमतरी। आमदी नगर पंचायत में कथित जातिसूचक टिप्पणी और अभद्र व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए परिसर के सामने धरना दिया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और एक पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह घटना न केवल एक जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। नगर पंचायत आमदी के नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर ने बताया कि 13 अप्रैल को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संबंधित पार्षद समय पर उपस्थित नहीं हुए। जब उन्होंने देरी को लेकर सवाल उठाया, तो उन्हें केबिन में बुलाकर उनके और उनके पिता के खिलाफ जातिसूचक गालियां दी गईं। साथ ही उन्हें बैठक में किसी भी प्रकार का सवाल-जवाब नहीं करने का दबाव बनाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को पुन: उनके साथ इसी प्रकार का दुव्र्यवहार किया गया। उनके अनुसार जनप्रतिनिधियों द्वारा सत्ता का दबाव बनाते हुए विकास कार्यों को बाधित करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव ने कहा कि नगर पंचायत में इस प्रकार का व्यवहार बेहद निंदनीय है। एक जनप्रतिनिधि के साथ जातिसूचक टिप्पणी करना लोकतंत्र और सामाजिक समरसता के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ेगी। यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त तहसीलदार शिवेंद्र सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष सुनीता साहू, होमेश्वर साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविता साहू, एमन साहू, अनिता ठाकुर, कामनी ध्रुव, खोजू साहू, घनानंद साहू, ब्यास नारायण निषाद, तोषण साहू, पारसमणी साहू, ललिता पटेल, धर्मेंद्र पटेल, अंकुरपुरी गोस्वामी, योगेश्वर साहू, जितेश्वर सोनवानी, राजू महेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!