Uncategorized

वाटर एंबुलेंस बनी जीवनरक्षक, सर्पदंश पीडि़त को मिला समय पर उपचार

गंगरेल डैम के टेमली आइलैंड में हादसा, त्वरित रेस्क्यू से बची मजदूर की जान


धमतरी। सिरपुर निवासी 26 वर्षीय शंकर कमार टेमली आइलैंड में कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके ऊपर सांप गिर गया, जिससे उसके सिर में जलन शुरू हो गई और उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ठेकेदार द्वारा तुरंत गंगरेल ब्लू एडवेंचर को सूचना दी गई, जिसके बाद वाटर एंबुलेंस को मौके पर रवाना किया गया। वाटर एंबुलेंस की मदद से शंकर कमार को तत्काल टेमली आइलैंड से किनारे लाया गया, जहां पहले से मौजूद 108 एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। डॉक्टरों द्वारा उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के लगभग 15 से 20 मिनट के भीतर ही रेस्क्यू कर मरीज को किनारे लाया गया। गंगरेल बांध के डूबान क्षेत्र में पहले मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में एक घंटे से अधिक समय लग जाता था, जिससे कई बार मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती थी। क्षेत्रीय विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डूबान क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए वाटर एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है, जिससे अब जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। वहीं कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि टेमली आइलैंड में कार्यरत मजदूर को सर्पदंश के बाद वाटर एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि गंगरेल डूबान क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों और कार्यरत मजदूरों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टेमली आइलैंड में कार्य कर रहे मजदूर को सर्पदंश की सूचना मिलते ही तत्काल वाटर एंबुलेंस को रवाना किया गया, जिसके माध्यम से बेहद कम समय में सुरक्षित रेस्क्यू कर मरीज को किनारे लाया गया और फिर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!