Uncategorized

भारत आज विश्व गुरु के सर्वोच्च शिखर पर विराजमान है – शशि पवार

भाजपाईयों ने गणमान्य नागरिकों से भेंट कर मोदी जी के 9 साल की उपलब्धि वाला पुस्तक भेंट किया गया

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन के स्वर्णिम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता तक मोदी द्वारा किए गए कार्य को पहुंचाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार के द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों से मिलकर उन्हें राष्ट्र के पुनर्निर्माण एवं भारत मां को परम वैभव तक ले जाने में केन्द्र सरकार की योजनाओं में उनकी भूमिका एवं योगदान से अवगत कराया। उन्होने कहा कि जब तक भारत का विचार वान व्यक्ति आगे बढ़कर जनमानस को जागरूक नहीं करेंगे तब तक भारत से परिवारवाद का ना तो अंत होगा ना भ्रष्टाचार का अंत होगा। विश्व में जो मोदी मोदी के नारे गुंजायमान हो रहे हैं वह नारा सिर्फ मोदी का नहीं है उसमें निहित है 140 करोड़ उन भारतीयों का जिन्होंने मोदी जी जैसे व्यक्तित्व को अपना प्रधानमंत्री चुना और आज भारत विश्व गुरु के सर्वोच्च शिखर पर विराजमान है। 9 साल की उपलब्धि वाला पुस्तक भेंट किया गया। सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपाईयों ने धमतरी के वरिष्ठ डॉक्टर विजय पंजवानी विवेकानंद नेत्र चिकित्सालय एवं प्रिया पंजवानी जी से आत्मीय मुलाकात किए। रिटायर ऑफिसर एस के नाग चौधरी एवं मॉडल स्कूल टीचर मुक्ता नाक चौधरी से सौजन्य मुलाकात कर उनको पुस्तक भेंट किए। इस दौरान चेतन हिन्दूजा जिला कोषा अध्यक्ष डॉ बिथीका बिश्वास जिला मंत्री सुमिता पंजवानी महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रोहिताश मिश्रा जिला महामंत्री किसान मोर्चा रितिका यादव महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति रही।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!