Uncategorized

सुशासन तिहार से सुशासन और जनसेवा को मिलेगी नई दिशा- प्रियंका सिन्हा

धमतरी। महिला मोर्चा की महामंत्री प्रियंका सिन्हा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के आधे कार्यकाल ढाई वर्ष पूरे होने पर शुरू किए गए ‘सुशासन तिहार’ को सरकार द्वारा जनमानस के बीच उपस्थित होकर अपने कार्यों का आकलन बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से सुशासन और जनसेवा को नई दिशा मिलेगी।
प्रियंका सिन्हा ने कहा कि इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य तेज़ी से किया जाएगा। “यह अभियान शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरेगा। सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव एवं शहरों में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि शिविरों के जरिए लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ देने का प्रयास होगा। इससे आमजन में विश्वास और संतोष का वातावरण बनेगा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगी।
इसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और पारदर्शिता के साथ शासन को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!