Uncategorized

कुरूद में संत गुरु रविदास जयंती पर भजन कीर्तन कर जलाए गए 151 दीप


कुरुद। गुरू पूर्णिमा पर राममंदिर कुरूद में, भाजपा परिवार कुरूद एवं समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के 650 वी जयंती में भजन कीर्तन कर 151 दीपक जलाकर उत्सव और जयंती मनाया गया, इस पुण्य बेला मे नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर भी विशेष रुप से शामिल हुए। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कुलेश्वर चन्द्राकर भाजपा मंडल प्रभारी कुरूद, भानु चन्द्राकर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, मालकराम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता, खिलावन यादव एल्डरमेन नगरपालिका, कमलेश चन्द्राकर भाजपा सोशल मिडिया प्रभारी, सत्यम चन्द्राकर भाजयुमो नेता, समाजिक कार्यकर्ताओं में केशव चन्द्राकर, रामायणलाल साहु, जितेंद्र चन्द्राकर, प्रवीण चंदेल, राजू चन्द्राकर, शशांक कृदंत, कुलेश्वर सिन्हा, लक्ष्मीकांत दिवेदी, उत्तम साहु, खिलेन्द्र साहु, प्रिंस चन्द्राकर सहित गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!