Uncategorized

सोरिद, जोधापुर, डाकबंगला डूबा, पार्षद सुमन मेश्राम ने निगम से मांगी राहत

किया निरीक्षण, जलमग्न बस्तियों का दर्द देखने महापौर से की मांग


धमतरी। नगर निगम द्वारा करोड़ों के विकास कार्यों के दावे एक बार फिर हवा-हवाई साबित हुए हैं। कुछ दिन पूर्व सोरिद मार्ग का नाम सुप्रसिद्ध व्यंगकार स्व त्रिभुवन पांडे जी के नाम से रखा गया है आज उनके निवास स्थान की स्थिति जाकर देखे पूरा पानी जल मगन हो गया है ।लगातार बारिश के कारण सोरिद, जोधापुर और डाकबंगला वार्ड की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। नालियों का पानी घरों में घुस गया है और लोगों का सामान खराब हो गया है। स्थिति का जायजा लेने पार्षद सुमन मेश्राम आज खुद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। उन्होंने गली-गली जाकर पानी निकासी, सफाई और लोगों की परेशानी देखी। सुमन मेश्राम ने कहा कि निगम प्रशासन हर मंच पर करोड़ों के विकास की बात करता है, लेकिन हकीकत ये है कि पहली बारिश में ही 3 वार्ड डूब गए। सोरिद नाले की सफाई नहीं, नालियों की निकासी बंद। उन्होंने महापौर पर निशाना साधते हुए कहा करोड़ों के विकास कार्यों की बात करने वाले महापौर एक बार आकर इन जलमग्न बस्तियों का दर्द देखें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!