Uncategorized

सर्वोदय विद्यालय में गुरू पूर्णिमा पर गुरूओं का पूजन एवं श्रीफल से सम्मान


धमतरी। गुरू पूर्णिमा के शुुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई क्र. 01 सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक शाला धमतरी में गुरू पूजन , सरस्वती पूजन का कार्य बड़े ही धूमधाम एवं हर्शोल्लास के साथ मनाया गया । सरस्वती वंदना , गुरू पूजन के पष्चात गुरू की महिमा का बखान विद्यालय के प्राचार्य एवं एन.एस.एस.के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया। विद्यालय परिसर में छायादार , फूलदार , पौधों का रोपन किया गया। समिति के अध्यक्षा श्रीमती तारा सिन्हा के मार्ग दर्शन में किया गया। विद्यालय स्वयं सेवकों व स्काउट गाइड ,एन.सी.सी. के छात्रों , रेडक्रास के छात्रों एवं स्काउट गाइड के सदस्यों के द्वारा अवांछित कटिले झाडिय़ों की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य संजय मीनपाल शिक्षक गण श्रीमती अश्वनी साहू, वामेश्वर साहू खलेश सिन्हा ,श्रीमती संध्या कौशिक, श्रीमती सुशीला साहू , नम्रता निषाद, श्रीमती कामिनी साहू, सुश्री चंचल देवांगन आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!