Uncategorized

सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ भाजपा गंगरेल मंडल ने किया 650 दीप प्रज्वलन

संत गुरु रविदास जी का जन-जन तक पहुंचेगा संदेश- मोनिका देवांगन


धमतरी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन के नेतृत्व में संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ ग्राम रुद्री स्थित पावन श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वास्तिक की आकृति में 650 दीप प्रज्वलित किए गए। मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अमूल्य संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और राष्ट्रहित के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषभ देवांगन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव, श्रीमती पद्मिनी साहू, श्रीमती अनीता यादव, मुकेश यादव, श्रीमती लक्ष्मी बया, प्रसून शुक्ला, श्रीमती रूपा देवांगन, श्रीमती सुलोचना देवांगन, कीर्तन साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!