योगेश फाउंडेशन के तत्वाधान में पहल एवं प्रयास न्यूट्री हब ने मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व
करें गुरु का सम्मान,तो कदमों में सारा जहान - अंकिता मिश्रा

धमतरी। गुरु ज्ञान का भण्डार है,गुरु मार्ग दर्शक है,गुरु एक एहसास है,गुरु प्यार है,गुरु ज्ञान की वाणी है,गुरु हमारे जीवन का चमत्कार है,गुरु मित्र हैं,गुरु भगवान का रूप है,गुरू आध्यात्म की परिभाषा है।जिसके मन मे अपने गुरु के लिए सम्मान होता है,एक दिन उनके कदमों में सारा जहां होती है। उक्त बातें गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर योगेश फाउंडेशन के संचालिका श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा ने सुबह पहल न्यूट्री हब गली नम्बर में 3 में कही। साथ ही शाम को प्रयास न्यूट्री हब में गुरु पूर्णिमा पूरे कम्यूनिटी के सभी सदस्यों के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर डाक्टर विनोदे पाण्डे अस्थि रोग विशेषज्ञ, हब के संचालक डॉक्टर राकेश सोनी, विपिन श्रीवास्तव, श्रीमती मिनाली सोनी, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक भूपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि,गुरु पूर्णिमा हमें गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर प्रदान करती है। आईए,उनके चरणो में श्रद्धा सुमन अर्पित कर ज्ञान भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प ले।
