Uncategorized

विधायक ओंकार साहू विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल


धमतरी. धमतरी विधायक ओंकार साहू शुक्रवार को जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। विधायक श्री साहू साहू समाज भवन, ढीमरटिकुर में आयोजित वाटरशेड निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात विधायक ओंकार साहू सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, परसतराई (धमतरी) के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उन्होंने सराहना की। इसी क्रम में विधायक श्री साहू ग्राम डोड़की (धमतरी) में देवांगन समाज द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज की एकता, परंपरा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!