Uncategorized

नपं अध्यक्ष ज्योति जैन के मुख्य आतिथ्य में अथर्व पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न


भखारा। अथर्व पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू , पार्षद श्रीमती खेमलता साहू जितेन्द्र साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाजसेवी दुलार सिन्हा, सेजेस के प्राचार्य श्री चौधरी, श्री प्रीतम, श्री साहू, विद्यालय संचालक आर. साहू, प्राचार्य श्रीमती साहू तथा शिक्षक श्री पटेल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक, देशभक्ति एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित पालकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!