Uncategorized

जागरूक युवा मंच द्वारा निबंध प्रतियोगिता में नशामुक्ति व स्वच्छता पर बच्चों ने रखे विचार


धमतरी। समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता के उद्देश्य से जागरूक युवा मंच धमतरी द्वारा संयोजक कोमल संभाकर के मार्गदर्शन में शासकीय माध्यमिक शाला बोडरा डी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति एवं स्वच्छता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार सशक्त रूप से प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों, स्वच्छ जीवनशैली के लाभ तथा स्वच्छ समाज की आवश्यकता को अपने निबंधों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सोच और प्रस्तुति को देखते हुए निर्णायकों द्वारा श्रेष्ठ निबंधों का चयन किया गया, जिसके पश्चात विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जागरूक युवा मंच के सुनील नागवंशी, लेखराज निषाद, शेखर ध्रुव, मधुलता ध्रुव, दीपक ध्रुव व शाला परिवार के प्रधानपाठक सुरेश दीपक, शिक्षक अनिल शोरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!