Uncategorized

सूरजपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को किया सम्मानित

नेशनल में गोल्ड मेडल विजेता महिला आरक्षक हुई सम्मानित


*महिलाओं-बालिकाओं ने खेलकूद एक्टिविटी में किया शानदार प्रदर्शन।*
*थानों में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी हुए सम्मानित।*

*सूरजपुर।* अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की पुलिस के द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने पुलिस सेवा में अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित कर महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा के प्रावधानों, साइबर अपराध, महिलाओं को प्राप्त मूलभूत अधिकार सहित कई अहम जानकारियों से अवगत कराने, विभिन्न प्रकार के खेलकूद एक्टिविटी कराने के निर्देश दिए थे।
शनिवार, 08 मार्च 2025 को पुलिस लाईन सूरजपुर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, समानता और योगदान को सम्मान देना है। साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी इसका मकसद है। उन्होंने कहा कि हर सफलता के पीछे एक नारी की ताकत होती है, आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, कदम से कदम मिलाकर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले की महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी दक्ष है और निष्ठापूर्वक सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन कर रही है जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी।

*नेशनल में गोल्ड मेडल विजेता महिला आरक्षक हुई सम्मानित।*
रक्षित केन्द्र में पदस्थ महिला आरक्षक पार्वती सिंह हाल में राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर जिले की पुलिस का नाम रौशन किया है जिन्हें महिला दिवस के अवसर पर स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

*महिलाओं ने किया शानदार खेलकूद एक्टिविटी।*
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं-बालिकाओं के लिए खेलकूद एक्टिविटी का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में प्रथम सुनिता सिंह, द्वितीय शांती एक्का, चम्मच दौड़ में प्रथम वृन्दा सिदार, द्वितीय राधा सिंह, जलेबी दौड़ में प्रथम वृन्दा सिदार, द्वितीय सुनीता सिंह, जलेबी दौड़ बालिका में प्रथम रिया सिंह, द्वितीय रितिका राज, गिलास गिराने में महिला आरक्षक विमला खलखो, सिंधू कुजूर, चन्दा सिंह, चिंता पैंकरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिन्हें स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित कियिा गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने निभाया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं-बालिकाएं व पुलिस लाईन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

*थानों में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी हुए सम्मानित।*
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले के समस्त थाना-चौकी में कार्यरत् महिला अधिकारी कर्मचारियों को थाना-चौकी प्रभारियों ने स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर महिला दिवस की बधाई देते हुए सम्मानित किया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!