एसपी धमतरी के निर्देशन में कुरमा तराई हाईस्कूल में नशामुक्ति, यातायात, साइबर सुरक्षा एवं कानून जागरूकता कार्यक्रम
विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

शासकीय हाईस्कूल कुरमा तराई में धमतरी पुलिस की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कानून की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें सजग, जिम्मेदार एवं सुरक्षित नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा शराब, तंबाकू, मादक पदार्थ एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, नशे के आदी व्यक्तियों को उससे बाहर निकालने में सहयोग करने तथा अपने आसपास नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।
यातायात नियमों का पालन की सीख दी गई.साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु जानकारी दी गई.साथ ही नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी दी गई. जागरूकता कार्यक्रम में शासकीय हाईस्कूल कुरमा तराई की प्राचार्य श्रीमती अमिता ध्रुव, यातायात प्रभारी उनि. खेमराज साहू एवं यातायात स्टाफ, शिक्षकगण सहित 105 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।