Uncategorized

जंगल में मिली अधेड़ की संदिग्ध लाश,हत्या की आशंका

पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा जाएगा

धमतरी।केरेगांव क्षेत्र में सनसनी सनसनी खेज मामला सामने आया है।जंगल में खून से लथपथ एक व्यक्ति की लाश मिली। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस लाश को संदिग्ध मान कर जाँच कर रही है।लाश 3 दिन पुरानी होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा जाएगा।

शुक्रवार को केरेगांव क्षेत्र के ग्रामीण रोड किनारे जंगल से गुजर रहे थे,इस दौरान ग्रामीणों की नजर खून लतपथ व्यक्ति की लाश देखी गई।पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। लाश केरेगांव निवासी नरेंद्र यादव 50 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र टहलने के लिए निकला था और 3 दिन से लापता था। जंगल में गर्मी में पड़े होने की वजह से लाश सड़ने लगी थी। सिर, कान तरफ से खून बह रहा था।शव देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास एक मोटरसाइकिल भी मिलने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है। इस बीच एक और जानकारी है मिली है कि जिला अस्पताल में एक शिशुपाल यादव नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में भर्ती है। शायद वह इस घटना का चश्मदीद गवाह है, लेकिन यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर शिशुपाल यादव कैसे गंभीर हुआ और उसकी स्थिति किसने की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!