Uncategorized

कुएं में गिरा भालू, वन विभाग ने मशक्कत कर निकाला बाहर

धमतरी। केरेगांव रेंज अंतर्गत ग्राम सियारीनाला निवासी ग्रामीण सोमनाथ के घर की बाड़ी में स्थित एक भालू जंगल की ओर से आकर कुएं में गिर गया था। जिसकी खबर ग्रामीण को लगने के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी, पश्चात सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके में पहुंची थी और उसे कुएं से बाहर निकालने बंदोबस्त करते हुये एक सीढ़ी का इंतजाम किया गया।

और सीढ़ी को कुएं के अंदर डाला गया, जिसके बाद भालू सीढ़ी के माध्यम से उसमें चढ़कर उपर आया और जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। जिसके पश्चात लोगो ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!