Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने दी समस्त क्षेत्रवासियों को होली पर्व की बधाई


धमतरी। क्षेत्रवासियों को विधायक ओंकार साहू ने रंगो के इस महापर्व होली की बधाई देते हुए कहा कि शांति, सद्भाव, समता, प्रेम और सौहाद्र्य का यह पर्व निश्चित ही हमारे जीवन के अनमोल पर्व है, होली का पर्व भारत की परंपरा का प्रमुख पर्व है और प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लडऩे की प्रेरणा देती है, यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों और उन्नति की सौगात लेकर आए। समस्त क्षेत्र में सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का जज्बा वर्ष पर्यंत कायम रहे, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भावना का वातावरण बन सके। विधायक ने बताया कि होली पर्व को पूरे भारत देश के साथ-साथ विश्व के अनेक देशों में भी मनाया जाता है, होली सामाजिक समता सौहार्द, प्रेम, उल्लास के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है, हम सभी को होली के इस पवित्र त्यौहार पर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर प्रेम से पर्व को मनाने का संकल्प लेना चाहिए, यह पर्व आप सभी आपसी भाईचारा, प्रेम सद्भावना के साथ मनाए, कोई ऐसा व्यवहार ना किया जाए जिससे किसी की पवित्र भावना को ठेस पहुंचे। स्नेह के रंगों से सराबोर होली पर्व समस्त लोगों को रंगों की महक, खुशियां स्नेह, विश्वास, नई उमंग नई तरंग के साथ सभी के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!