Uncategorized

शांति, सौहाद्रता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मनाए होली पर्व

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा व एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने जनता से की अपील


धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा व एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने कहा कि होली शांति सौहद्र्रता व भाईचारे का पर्व है। पर्व की गरिमा बनाए रखने व कानून व्यवस्था की पालन में सभी सहयोग करें। होली के साथ ही रमजान, ईद और गुड फ्राइडे पर्व के मद्देनजर धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सौहाद्रर्तापूर्ण माहौल में पर्व का आनंद ले। पानी के दुरुपयोग से बचे। होलिका दहन के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थल का चयन करें। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से नियमों का अनिवार्य रुप से पालन करें। होली में नशीले पदार्थ का सेवन न करें, किसी के ऊपर जबरन रंग न लगावें, ग्रीस एवं कांच युक्त रंगों का प्रयोग न करें, अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग न करें, हुडदंग, मारपीट, गाली गलौज, शोर शराबा न करें, किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग न करें, शहर गांव में गाडिय़ों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुडदंग न करें एवं परिवर्तित दोपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकलने वाले फटाके की तरह) का प्रयोग न करें। वर्तमान में बोर्ड परीक्षाए चल रही है साउंड सिस्टम का उपयोग बिना अनुमति के ना किया जाए तथा अनुमति प्राप्त होने पर भी धीमे आवाज में बजाया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!