Uncategorized

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत आज से दो अक्टूबर तक लगेगा लोक कल्याण मेला, पथ विक्रेता ले सकेंगे लाभ

धमतरी-प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक लोक कल्याण मेला का आयोजन नगर पालिक निगम धमतरी में किया जा रहा है। इस संबंध में आयुक्त प्रिया गोयल एवं मिशन मैनेजर विमल कुमार साहू ने बताया कि, पी.एम. स्वनिधि योजना अंतर्गत अब ऋण स्लैब में बदलाव किया गया है। पहले प्रथम चरण में 10 हजार रूपये के ऋण राशि को बढ़ाकर अब 15 हजार रूपये किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 20 हजार रूपये की रकम को बढ़ाकर 25 हजार रूपये किया गया है। तृतीय अंतिम चरण की राशि 50 हजार रूपये यथावत रहेगा। ऋण की पूरी अदायगी करने वाले हितग्राहियों को बैंक के तरफ से क्रेडिट कार्ड भी दिया जायेगा। जो पथ विक्रेता एफ.एस.एस.ए.आई. का लाईसेंस बनवाना चाहते हैं, उन्हें सहयोग भी किया जायेगा। ऐसे हितग्राही जिनका आवेदन बैंक द्वारा वापस किया गया है, उन्हें दोबारा काउंसलिंग किया जायेगा। इस हेतु 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत पथ विक्रेताओं को पात्रता अनुसार 8 अन्य योजनाओं से जोड़ा जायेगा। आवेदन करने के लिये पथ विक्रेता च्वाईस सेंटर एवं नगर निगम कार्यालय के स्वनिधि शाखा में संपर्क कर सकते हैं। नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रिया गोयल ने समस्त पथ विक्रेताओं को आह्वान किया है कि, सभी अधिक से अधिक उपस्थित होकर योजना का लाभ लेवें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!