Uncategorized

जिला जेल में एक दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जाँच परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन, बंदियो का हुआ स्वास्थ परीक्षण

संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार जिला शासकीय आयुष पॉलीक्नीनिक धमतरी के डॉ. योगेश कुमार नेताम, (आयुष चिकित्सक, संजय कुमार पटेल (फार्मासिस्ट) एवं गौरव सोनी (पंचकर्म सहायक) के द्वारा जिला जेल धमतरी में एक दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जाँच परीक्षण शिविर आयोजित कर जेल में परिरूद्ध बंदियों का उच्चरक्तचाप, मधुमेह, उदरविकार, त्वचाविकार, वातरोग इत्यादि रोगों की जांचकर आयुर्वेद औषधि एवं रोगो के बचाव संबंधी परामर्श दिया गया। इस आयुर्वेद शिविर में 210 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 28 लोगो का विशेष उपचार एवं स्वास्थ्यं मरामर्श दिया गया। जांच कर औषधी वितरण किया गया। उक्त शिविर में एन.के. डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, लीलाराम साहू, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!