Uncategorized

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लक्की जैन ने की सुन्दरगंज वार्ड से कांग्रेस से दावेदारी

वार्ड व कांग्रेस में है सक्रिय, पार्टी मौका देती है तो साबित हो सकते है योग्य उम्मीदवार

सुन्दरगंज वार्ड को सुन्दर व सुविधायुक्त बनाना उद्देश्य – लक्की जैन

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव की गतिविधियां तेजी हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा बैठक लेकर कार्यकर्ताओं का मन टटोला जा रहा है। साथ ही दावेदारों से आवेदन लिया जा रहा है। सुन्दरगंज वार्ड में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है। कई दावेदार सामने आ रहे है। इसी कड़ी में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व युवा नेता लक्की जैन ने वार्ड से पार्षद चुनाव लडऩे टिकट हेतु दावेदारी की है। ज्ञात हो कि लक्की जैन शुरु से ही वार्ड में सक्रिय है। वार्डवासियों द्वारा की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत रहते है। लक्की जैन ने बताया कि पार्षद चुनाव लडऩे टिकट की मांग करने का उद्देश्य सुन्दरगंज वार्ड को सुन्दर व सुविधायुक्त बनाना है। वार्डवासियों को मूलभूत व बुनियादी सुविधाएं बेहतर तरीके से प्रदान करना है। आज भी वार्ड में विकास की कई आवश्यकताएँ है मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की जरुरत है। ऐसे में वार्ड का विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी। उल्लेखनीय है कि लक्की जैन साल 2016 में बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष बने। उक्त जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए छात्र हित में कार्य करते रहे इसके पश्चात लगातार कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे है। जमीनी कार्यकर्ता के रुप में पार्टी की सेवा में जुटे रहे है। इस दौरान हुए विभिन्न नगरीय निकाय, पंचायत, विधानसभा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में कार्य करते रहे। लक्की जैन सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय है। दी गई जिम्मेदारियों पर वे खरा उतरे रहे है। शिक्षित युवा नेता है। ऐसे में यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें सुन्दरगंज वार्ड से पार्षद पद हेतु टिकट देती है तो वार्डवासियों व पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतर सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!