राजीव भवन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय राजीव भवन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस गौरवशाली अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने गरिमामय उपस्थिति के बीच ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के अमर शहीदों को नमन किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात संगठन महामंत्री अरविंद दोशी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रदेशवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम भेजे गए संदेश का विस्तृत वाचन किया। प्रदेश अध्यक्ष के संदेश में देश की अखंडता, संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें उन महान सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद हवा में सांस लेने का अधिकार दिया। उन्होंने सभी से देश और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, लेखराम साहू, हर्षद मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, मदन मोहन खंडेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष विजय गोलछा, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, डॉ. एल.एन. महावर, जिला उपाध्यक्ष सलीम रोकडिया, वसीम कुरैशी, नरेश जसूजा, जिला महामंत्री आलोक जाधव, योगेश लाल विक्रांत शर्मा, विक्रांत पवार, मनीषा साहू, कृष्णा मरकाम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश दुबे, हरमिंन्दर छाबड़ा, प्रभा श्रीवास्तव, घामेश्वरी साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, सेवा दल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरीफ रोकडिया, मंजीत छाबड़ा, आशीष थिटे, जिला सचिव खिलेन्द्र साहू, राजेश पांडे, रामनाथ यादव, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, मोहनलाल देवांगन, विजय प्रकाश जैन, जनपद सदस्य भारती चंद्रहास साहू, नीलमणी साहू, तनवीर कुरैशी, उदित साहू, शैलेंद्र दीवान, अभिषेक ठाकुर, कन्हैया सोनी, तिलक सोनकर, गीतराम सिन्हा, अंबर चंद्राकर, आशुतोष खरे, भागी ध्रुव, आदिल कुछावा, देवेन्द्र देवांगन, तेजराम सिन्हा, हेमन्त नवरंगे, प्रवीण साहू, सूरज पासवान, मोहन ध्रुव, दिलीप बजाज, गौतम सिन्हा, सलीम रिज़वी, लुकेश्वरी साहू, दीपक साहू, तारिक रज़ा कादरी, नवीन गजेंद्र, अजय सिन्हा, वतांजलि गोस्वामी, गनेश्वरी कामड़े, समीना अंजुम, राजू कुरैशी, सलीम तिगाला, सलीम भाटी, नमन बंजारे, डिकेश देवांगन, मानिक साहू, तोमेश साहू, हेमप्रकाश साहू, लोकेन्द्र सिन्हा, पालू यादव, वसीम खिलची, श्रीकांत तिवारी, सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
