Uncategorized

आज-कल में होगी निगम एमआईसी की घोषणा : महिला, अनुभवी व युवाओं का होगा संगम

मेयर इन काउंसिल के लिए पार्षदों के नाम तय

सभी के सहयोग से शहर विकास को दी जाएगी गति – रामू रोहरा

धमतरी। नगर निगम चुनाव के पश्चात महापौर व पार्षदो के शपथ ग्रहण के बाद सभापति व एमआईसी मेम्बरों के नाम को लेकर चर्चा रही। चूंकि सभापति चुनाव सम्पन्न हो चुका है अब सबकी नजरे एमआईसी पर टिकी हुई है। महापौर रामू रोहरा से मिली जानकरी के अनुसार आज या कल में एमआईसी टीम का गठन कर दिया जाएगा। टीम में महिला, अनुभवी व युवाओं को स्थान देकर बेहतर समन्वय बनाकर शहर विकास को गति दी जाएगी।उल्लेखनीय है कि धमतरी नगर निगम में 40 वार्ड है जिसके 20 प्रतिशत अर्थात 8 पार्षदों को एमआईसी में स्थान दिया जाता है। इन 8 पार्षदों के बीच निगम के 10 विभागों का बटवारा किया जाता है। एमआईसी के पार्षद दिए गए विभाग के अध्यक्ष होते है। माना जा रहा है कि एमआईसी में शामिल होने वाले पार्षदों के नाम तय हो चुके है बस घोषणा का इंतजार है। होली के पहले 8 पार्षदों को विभाग अध्यक्ष की सौगात मिलेगी। निगम में कई विभाग जैसे लोकनिर्माण, स्वास्थ्य, चिकित्सा, भवन अनुज्ञा, जल विभाग, जैसे कुछ विभाग को काफी महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है। देखना होगा कि उक्त महत्वपूर्ण विभागो की जवाबदारी किन पार्षदों को दी जाती है। वैसे तो एमआईसी में स्थान बनाने को लेकर नये व अनुभवी कई पार्षदों के नाम की चर्चा है। इनमें वे पार्षद भी शामिल है जिन्हें सभापति के लिए भी दावेदार माना जा रहा था।
चर्चा के दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। निगम के सबसे महत्वपूर्ण पद निगम अध्यक्ष की जवाबदारी महिला पार्षद को दी गई है। एमआईसी में भी महिलाओं को भी स्थान दिया जायेगा। एमआईसी में शामिल सदस्यों व सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर विकास को गति दी जाएगी। बुनियादी सुविधाओं कों और बेहतर बनाने का प्रयास होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!