Uncategorized

राजसात वाहनों की होगी नीलामी, थानों में रखे कबाड़ वाहनों को किया जा रहा व्यवस्थित

थानो को स्वच्छ, व्यवस्थित व सुविधाजनक बनाने पर एसपी आंजनेय वाष्र्णेय दे रहे जोर


धमतरी। विभिन्न मामलो, अपराधो में पुलिस द्वारा वाहनो को जब्त किया जाता है। इस दौरान अपराधो में संलिप्त कई वाहन राजसात होते है वहीं कई ऐसे वाहन होते है जो लंबे समय तक लावारिश अवस्था में होते है इन वाहनो को भी पुलिस नियमानुसार राजसात करती है। जिसके पश्चात वाहनों को नीलामी कर राशि शासकीय कोष में जमा कराई जाती है। जल्द ही जिले में उक्त प्रक्रिया जिला पुलिस द्वारा कराई जाएगी। इसके लिए एसपी आंजनेय वाष्र्णेय गंभीर है. उनके द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को रखे गये वाहनों को व्यवस्थित करने के साथ ही नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। ज्ञात हो कि जिले के सभी थाना चौकियों में बड़ी संख्या में दुपहिया, चारपहिया व भारी वाहने जब्त व्यवस्था में पड़ी हुई है। लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया के चलते इन्हें थानो में रखना पड़ता है। जिससे वाहनों को व्यवस्थित व सुरक्षित रखना पुलिस के लिए भी सिर दर्द बन जाता है। साथ ही इससे थाने की स्वच्छता व सुन्दरता भी प्रभावित होती है। इसलिए एसपी द्वारा नीलामी योग्य वाहनों की सूची तैयार कर नीलामी की प्रक्रिया जल्द कराई जाएगी। साथ ही थाने में रखे अन्य वाहनों को भी व्यवस्थित रखने कहा गया है। बता दे कि एसपी आंजनेय वाष्र्णेय थानों में स्वच्छता पर विशेष निर्देश पहले भी दे चुके है। जिसके पालन हेतु समय-समय पर निर्देशित करते रहते है। वहीं थाना पहुंचने वाले लोगों की सुविधा हेतु बैठक की व्यवस्था बेहतर करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
चर्चा के दौरान एसपी ने बताया कि शहर में मुख्य मार्गो के किनारे कई वाहन सालों से पड़े है जिन्हें नहीं हटाने पर जब्त किया जायेगा। साथ ही कार्रवाई भी होगी। नीलामी में अपराधो में राजसात वाहनों के साथ ही लावारिश अवस्था में जप्त वाहनो को भी शामिल किया जायेगा। कई थानो में को व्यवस्थित बनाने निर्माण कार्य जारी है। जिसका लाभ जल्द ही पुलिस व आमजनता को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!