Uncategorized

कोष्टापारा वार्ड में कैलाश साहू है भाजपा से प्रबल दावेदार

सालों से वार्ड व भाजपा में है सक्रिय, वार्डवासियों व पार्टी के जिम्मेदारियों पर उतर सकते है खरा


धमतरी. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कोष्टापारा वार्ड में भी चुनावी गतिविधियां नजर आ रही है। इस बार आरक्षण में कोष्टापारा वार्ड पार्षद पद अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। ऐसे में दावेदार सामने आ रहे है। इसी कड़ी में कोष्टापारा वार्ड में भाजपा से पार्षद पद हेतु दावेदार के रुप में कैलाश साहू के नाम की चर्चा जोर शोर से हो रही है। उल्लेखनीय है कि कोष्टापारा वार्ड निवासी कैलाश साहू विगत 15 वर्षो से भाजपा में सक्रिय सदस्य के रुप में अपनी सेवाएँ दे रहे है। लगातार वार्ड व शहर में भाजपा को मजबूती प्रदान करने सक्रिय है। सक्रिय सदस्य के रुप में पार्टी के हित में कार्य कर रहे है। कैलाश साहू का वार्डवासियों से सीधा सम्पर्क है। वार्ड की समस्याओं व मांगो के प्रति हमेशा गंभीर रहे है। वार्ड में उनकी छवि मिलनसार, सेवाभावी व्यक्तित्व की है। ऐसे में यदि सक्रिय ऊर्जावान कार्यकर्ता को भाजपा टिकट देती है तो वे पार्टी की उम्मीदो पर खरा उतर सकते है। बता दे कि गत नगरीय निकाय चुनाव में कोष्टापारा वार्ड से कांग्रेस को जीत मिली थी ऐसे में यदि भाजपा को पुन: वार्ड फतेह करना है तो ऐसे योग्य उम्मीदवार को मौका देने की आवश्यकता है। चर्चा के दौरान कैलाश साहू ने कहा कि टिकट की दावेदारी करने का उद्देश्य वार्डवासियों की सेवा है। वार्ड में आज भी कई विकास की संभावनाएँ व जरुरते है। बुनियादी व मूलभूत सुुविधाओं में सुधार की आवश्यकता है। वार्डवासियों को शासन की योजनाओं का बेहतर से तरीके से लाभ दिलाया जा सकता है। इन्ही उद्देश्यो की पूर्ति हेतु वे पार्षद बनकर वार्ड का विकास व वार्डवासियों की सेवा करना चाहते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!