Uncategorized

पूर्व विधायक रंजना साहू ने महात्मा गांधी वार्ड में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

धमतरी। महात्मा गांधी वार्ड धमतरी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य के करकमलों से शीतला माता मंदिर के लिए ज्योति कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं व्यायाम शाला के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। रंजना साहू ने निर्माण कार्यों की बधाई देते हुए बताया कि विकास कार्य सतत होता रहता है किंतु हुए विकास कार्यों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की जिम्मेदारी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं निवासियों की है। इस अवसर पर लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ प्रकाश गोलछा, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, वार्ड पार्षद ईश्वर सोनकर, गौतम साहू, रामचंद्र यादव, रामा सोनकर, दुखुराम साहू, गणेशिया सोनकर, आत्माराम सार्वा, वीरेंद्र साहू, जय साहू, इंद्रजीत सोनकर, छबन ढीमर, पूनम सार्वा, प्रभा ढीमर, खोरबाहरीन बाई, श्यामा ध्रुव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!