Uncategorized

मकई गार्डन एवं चौपाटी का प्रवेश द्वार पर सप्ताह भर से खुदा है गड्ढा, कांग्रेसियो ने बेशरम के फूल लगाकर किया विरोध

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी व नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कार्यकर्ताओ संग किया स्थल निरीक्षण

पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से देखा जा रहा घड़ी चौक के पास स्थित मकई गार्डन एवं चौपाटी का प्रवेश द्वार बंद पड़ा है. तालाब तक निकासी पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्डा खोदा गया है और अब तक जो कार्य पूर्ण हो जाना था उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है जिसको लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा गौतम वाधवानी, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि आज हम सब कार्य स्थल पर पहुंचे.कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया हालात देखकर समझ में आ गया की व्यापारियों को चौपाटी जिन्होंने लगाई है उनका व्यवसाय पिछले एक सप्ताह से चौपट है वही लोग मकई गार्डन का आनंद नहीं ले पा रहे हैँ. निगम प्रशासन की उदासीनता से सवाल खड़े हो रहा है जब छोटे से कार्य में इतना समय लग सकता है तो बड़े कार्य करने में निगम प्रसाशन के पसीने छूट जाएंगे इसी कारण आज गड्ढे में निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए बेशर्म के फूल और पेड़ लगाए और लिखा गया हमारी (जनता)की भूल कमल का फूल जिसे देख कर निगम प्रशासन को सोचने पर मजबूर किया जा सके कि आख़िर इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है. यंहा दुर्घटना भी घट सकती हैं उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस नेता सलीम तिगाला चंदन रजक मुकेश ध्रुव अमित बाघमारिया श्रवण कुमार अविनाश मरोठे वीरू महाजन राकेश मौर्या जैनुद्दीन रिजवी राजू शेख नवीन गजेंद्र शंकर माखीजा ज्ञानचंद सिन्हा अयान हाशमी चित्रांश रजक जय गिदवानी शैलेंद्र दीवान कन्हैया सोनी रुद्रा साहू दीपक साहू महेश यादव सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!