Uncategorized

ग्राम विकास को मिली नई सौगात: मोनिका देवांगन के मुख्य आतिथ्य में बांधा तालाब शेड निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

ग्राम सोरम में जिला पंचायत 15वें वित्त आयोग की राशि से बांधा तालाब में शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिग्विजय सिंह कृदत्त द्वारा की गई। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती पार्वती मोहित साहू, जनपद सदस्य श्रीमती अनीता यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्याम सुंदर सिन्हा, सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष गोरखनाथ सिन्हा, उप सरपंच नरेंद्र कुमार साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हुमन यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशांत राव कान पिल्लेवार भाजपा बूथ अध्यक्ष सोरम कृष्ण कुमार यादव, राजा राम निषाद, पूर्व सरपंच श्रीमती नंदनी साहू, पूर्व सरपंच बोरिद खुर्द मोहित साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला पंचायत की 15वें वित्त आयोग की राशि से किए जा रहे ऐसे विकास कार्य गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बांध तालाब में शेड निर्माण होने से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक एवं उपयोगी गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने आगे कहा कि शासन की मंशा है कि विकास का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की संयुक्त भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में सहयोग करें तथा गांव के समग्र विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिग्विजय सिंह कृतदत्त ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे निर्माण कार्य गांव की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!