राष्ट्रसेवा मनुष्य के जीवन की मानव समाज के लिये सर्वोच्च सेवा है – कविता योगेश बाबर

धमतरी। ग्राम खरेंगा निवासी केशव कुमार डहरे का चयन भारतीय सीमा सुरक्षा बल में चयन हुआ है इस उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत वन समिति सभापति कविता योगेश बाबर थी कार्यक्रम की अध्यक्षता के पी साहू भूतपूर्व सैनिक अखिल भारतीय सैनिक परिषद रहे। श्रीमती बाबर ने कहा कि ग्राम खरेंगा का एक पुत्र आज भारतीय सीमा सुरक्षा बल में अपनी सेवाएँ प्रदान करने जा रहा है उसके अनंत जीवन के लिए हम सभी शुभकामनाएं देते हैं आज इनके जैसे युवाओं के बदौलत ही देश सुरक्षित है और हम अपने घर में सुख चैन से रह पाते हैं जो सीमा पर खड़े होकर देश सेवा की भावना लेकर हम सबकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं भारतीय सेना में जाना अपने आप में एक बहुत ही गौरवान्वित करने वाला क्षण है उन्होंने कहा कि देश की सेवा का जज़्बा मन में लेकर चलना अपने आप में एक बहुत ही कठिन कार्य है जिसे आज केशव ने करके दिखाया है हम इनके भावी जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि वो अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक करके अपने गाँव अपने देश का नाम रोशन करेंगे कार्यक्रम के इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद से मुरारी लाल साहू अजय पुरी गोस्वामी दिलीप साहू अजय नामदेव मुख्य रूप से उपस्थित थे एवं उनके परिवारजन पिता श्री टीकाराम डहरे सविता बाई डहरे एवं उनके मित्रगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे जिन्होंने केशव को विदाई एवं सम्मान के साथ रवाना किया ।
