Uncategorized

हादसे में ऊंटनी की मौत: बेजुबान साथी ऊंट बीच सड़क वाहनों चालकों से लगाता रहा मदद की गुहार

समाजसेवी दयाराम साहू,हेमराज सोनी और हीरेन्द्र साहू ने साहसी युवको के साथ बीच सड़क से हटाया मृत ऊंटनी और बदहवास ऊंट को

बीती रात्रि राजा राव पठार बस्तर रोड मे एक ऊंट बीच सड़क पर काफी देर तक टिका रहा लोगो को समझ नहीं आ रहा था कि ऊंट इस तरह सड़क पर आया कंहा से और हट क्यों नहीं रहा है?इस दौरान समाजसेवी दयाराम साहू हेमराज सोनी और हीरेन्द्र साहू अपने कार से मध्यम गति से जा रहे थे.उनकी नजर रात के अँधेरे में ऊंट पर पड़ी पहले तो समझ नहीं आया कि सड़क के बीच यह है क्या फिर करीब जाने पर स्पष्ट हुआ कि ऊंट के साथी की मौत हो गई है.जिसके विरह में ऊंट सड़क से हट नहीं रहा है. दरअसल अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ऊंटनी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी जिसे अन्य वाहनों से बचाने और मदद की गुहार लगाने साथी ऊंट सड़क पर इधर उधर बदहवास होकर प्रयास कर रहा था.आखिरकार उक्त तीनो समाजसेवियों द्वारा साहसी युवको की मदद से घायल ऊंटनी जिसकी बाद में मौत हो गयी थी उसे सड़क से किनारे कर साथी ऊंट को वाहनों से घायल होने से बचाया और यातायात सुगम किया ताकि कोई और हादसा न हो. मौके पर मोबाइल कवरेज नही था , कुछ दूर जाकर फारेस्ट विभाग और पुलिस विभाग को सूचित किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!