Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने गर्ल्स कॉलेज में किया वृक्षारोपण

प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत और उत्तरदायित्व दोनों है - रंजना साहू

जल, जंगल एवं जमीन, इन तीन तत्वों के बिना प्रकृति अधूरी है – मोनिका देवांगन

धमतरी -: विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय नारायण राव मेघावाले गर्ल्स महाविद्यालय में पूर्व विधायक रंजना साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया,वहीं उस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत और उत्तरदायित्व दोनों है,जिसके लिए हमें संकल्पित होकर पर्यावरण के प्रति सजग रहना होगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन ने कहा जल, जंगल एवं जमीन, इन तीन तत्वों के बिना प्रकृति अधूरी है,पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे,जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है।
उस दौरान जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा नरेश साहू, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, जनपद सदस्य अनिता यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय उमेश साहू, हेमंत चंद्राकर, भाजयुमो जिला महामंत्री जय हिंदुजा, गंगरेल मंडल महामंत्री हेमंत साहू, प्रभारी प्राचार्य रोहिणी मरकाम, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ जे एल पाटले, क्रीड़ाधिकारी डॉ चंदशेखर बांधे, सहायक प्राध्यापक आकाश साहू, रामचंद सोनी सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं समाजसेवीजन उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!