Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर के विकास कार्यो व भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर बगदेही के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

मुलचंद सिन्हा
कुरुद. पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर के विकास कार्यो व भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर बगदेही के युवाओं ने उनके समक्ष भाजपा प्रवेश किया। विधायक अजय चन्द्राकर ने उन्हें गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। इस मौके पर श्री चन्द्राकर ने कहा कि भाजपा ही विकास परख पार्टी है। भाजपा सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य करती है। भाजपा देश की विकास में अपना सब कुछ न्यौछावर करती है। भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी है।

युवा वर्ग लगातार भाजपा का दामन थामन थाम रहे है। जिससे पार्टी को मजबूती मिल रही है। भाजपा प्रवेश करने वालो में बगदेही के भगत साहू, खेमराज, गप्पू साहू, सोहन लाल साहू, अमित कुमार सहा, बांके बिहारी, बाबादेव दानी, चन्द्रकांत साहू, उमाशंकर साहू लिनेश साहू, रिंकू बनपेला, मोहित साहू, कलीसा, रेखू साहू, गौरव साहू, गिरिश ध्रुव, गेदराम साहू, भीमसेन विश्वकर्मा, नन्दू साहू, होमेश्वर साहू, शैलेश साहू, सुभाष साहू, गजेन्द्र साहू आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!