Uncategorized

वट सावित्री पर महिलाओं ने रखा पति के दीर्घायू के लिए व्रत

बरगद के नीचे बैठकर सुहागिन महिलाओं ने सफेद धागा लपेटकर की विधि विधान से पूजा


धमतरी। आज वट सावित्री व्रत रख महिलाओं द्वारा पति की दीर्घायु की कामना की गई। यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है जो कि इस बार आज शनिवार को पड़ा। आज वट सावित्री पर महिलाओं ने व्रत रख वट वृक्ष की पूजा की। इसके पश्चात विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा व परिक्रमा के बाद सावित्री एवं सत्यवान पर आधारित कथा श्रवण किया। पश्चात मंगल आरती कर पति के दीर्घायू एवं अखंड सौभाग्य के लिए कामना की। सुहागिनों द्वारा महापर्व वट सावित्री व्रत को आज विभिन्न स्थानों पर स्थित बरगद पेड़ पेड़ की पूजा अर्चना कर अपने पति के लम्बी उम्र की कामना की। बरगद पेड़ के नीचे बैठकर सुहागिन महिलाएं बरगद पेड़ की सफेद धागा को लपेट कर ग्राम पुरोहितो के वैदिक मंत्रोचारण के बीच विधि विधान से पूजा पाठ किया। हिंदू पुराणों के अनुसर बरगद पेड़ में ब्रम्हा, विष्णु और महेश का निवास बताया गया है। सुहागिन महिलाओं ने बताया कि इस व्रत को लेकर साल भर से बेसब्री से इंतजार करते हैं। मान्यता है कि ब्रम्हा वृक्ष के जड़ मे, विष्णु के तने मे और शिव ऊपरी भाग मे रहते हैं। यही वजह है कि इस पेड़ के नीचे बैठकर पूजा अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!