Uncategorized

महिला सशक्तिकरण की अमिट इतिहास रचने वाली सशक्त नारी की पहचान थी अहिल्याबाई होल्कर : रंजना साहू

भाजपा जिला कार्यालय बालोद में अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई 300 वीं जयंती

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा भारत की महान शासिका अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया.प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि सामाजिक कल्याण, परोपकार, न्यायप्रियता, धार्मिक कार्य, प्रशासनिक सुधार, भारतीय सभ्यता और कला को आगे बढ़ाने मे अद्वितीय योगदान महान शासिका अहिल्याबाई होल्कर की रही, काशी से केदारनाथ, सोमनाथ से रामेश्वरम तक जहां भी धार्मिक स्थल है वहां पहुंचकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने हमारी सनातन धर्म को आगे बढ़ने का प्रयास किए। श्रीमती साहू ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए आगे कहां की रानी अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण की अमिट इतिहास रचने वाली सशक्त नारी की पहचान थी, जिन्होंने मातृत्व, नेतृत्व और धर्म का अद्भुत संतुलन साधकर भारतीय इतिहास को नई दिशा दिखाई, प्रजा के मध्य में जाकर समस्याओं का निराकरण करना एवं निर्भीक होकर निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता पूण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर में थी। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख से सांसद भोजराम नाग, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा जनप्रतिनिधि गण, पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण, सहित गणमान्य गण की उपस्थिति रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!