Uncategorized

साहू समाज द्वारा सर्व समाज के लिए आयोजित समर कैंप का विभिन्न कार्यक्रमो के साथ हुआ समापन

बच्चों का चारित्रिक, मानसिक, बौद्धिक , आध्यात्मिक विकास, व सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ माध्यम समर कैम्प-अवनेंद्र साहू

ग्रामीण साहू समाज रत्नाबांधा के द्वारा सर्व समाज के बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का आज समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि धमतरी जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्रीमान अवनेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में समर कैंप की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। ग्रीष्म अवकाश के सुनहरे पल में बच्चों का चारित्रिक विकास, मानसिक विकास, बौद्धिक विकास, आध्यात्मिक विकास, आदि सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ माध्यम बताया। उन्होंने रत्नाबांधा साहू समाज के इन कार्यों का खूब सराहना किया। सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।सभा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित हमारे क्षेत्र के जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने समर कैंप के आयोजन पर अत्यंत खुशी जाहिर की। भविष्य में और अधिक बृहद रूप से संचालन करने का निवेदन किया। उन्होंने समर कैंप में भाग लेने वाले सभी 70 बच्चों को अपनी ओर से कापी एवं पेन वितरित किए।विशिष्ट अतिथि के आसंदी से जिला साहू संघ के महासचिव यशवंत साहू ने बधाई देते हुए समर कैंप के विषय विस्तार एवं प्रशिक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये।
विशिष्ट अतिथि के रूप में हमारे खरतुली परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्रीमान ललित चौधरी जी ने कार्यक्रम की को प्रशंसा की और परिक्षेत्र के सभी गांव में चल रहे समर कैंप की जानकारी दी।पूरे 10 दिनों तक समर कैंप के मास्टर ट्रेनर्स भारत लाल साहू, सेवक राम साहू, सुश्री गौरी सिन्हा, श्रीमती विजयलक्ष्मी गंजीर, श्रीमती खुशी साहू, कमल कुमार साहू, ग्रामीण अध्यक्ष गोपाल राम साहू, उपाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, पूर्व अध्यक्ष राम सेवक साहू, कार्यकारिणी सदस्य श्री रामकृष्ण साहू, रामचंद्र साहू को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मधुर संचालन सेवक राम साहू ने किया। ग्रामीण अध्यक्ष गोपाल राम साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!