कुरुद जनपद में गीतेश्वरी साहू अध्यक्ष व सतीश जैन बने उपाध्यक्ष
जनपद में भाजपा के 22 और कांग्रेस के 3 जनपद सदस्यो को मिली है जीत

कुरुद। 25 सदस्य वाली कुरुद जनपद पंचायत में 22 भाजपा समर्थित सदस्य जीतकर आए हैं, जबकि कांग्रेस केवल 3 सीटों तक सीमित रह गई। पहले अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ। गीतेश्वरी साहू, भाजपा के समर्थन से ग्राम जोरातराई निवासी ने 22 वोटों के साथ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उनके मुकाबले कांग्रेस की उम्मीदवार लिली श्रीवास को केवल 3 वोट ही मिले। गीतेश्वरी साहू ने 22 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के सतीश जैन को 22 वोट मिले। उनके मुकाबले कांग्रेस के उम्मीदवार कंचन नारद को सिर्फ 3 वोट मिले। इस प्रकार, सतीश जैन ने उपाध्यक्ष पद के लिए भी एकतरफा जीत हासिल की। यह चुनाव भाजपा के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि 25 सदस्यीय जनपद पंचायत में 22 भाजपा समर्थित सदस्य जीतकर आए हैं, जो यह दर्शाता है कि भाजपा ने इस क्षेत्र में अपना दबदबा स्थापित किया है।

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू और उपाध्यक्ष सतीश जैन ने कहा हमारा प्राथमिक लक्ष्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। हम जमीनी स्तर पर काम करके इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एसडीएम नब सिंग एवं तहसीलदार दुर्गा साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी रोहित कुमार बोरझा ने सम्पन्न कराया।

इस अवसर पर भाजपा के पर्यवेक्षकों में राजेंद्र शर्मा, मालकराम साहू, श्याम साहू, भानु चन्द्राकर, कृष्णकान्त साहू, पंकज सिन्हा, लोकेश्वर सिन्हा, टिकेश साह, अधिवक्ता प्रदीप यादव, भीमदेव साहू, रवि सिन्हा, कामता प्रसाद साह, लोकेश साहू, छत्रपाल बैस, कांग्रेस से जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष राजू साहू, पार्षद मनीष साहू, गीतेश्वरी हेमंत साहू, सतीश जैन, रेखा शेषनारायण साहू, डेक्श्वरी भाज हेमंत देवांगन, बबिता प्रमोद सिन्हा, सिंधु बैस, अजय बैस, एवेन साहू, रूमान कुर्रे, कुलेश्वरी दिनेश्वर साहू, कंचन नारद, लाल साहू, पीठासीन महेश उदय राम ध्रुव, शकुंतला रूपचंद कृप देवांगन, टेकराम साहू, दिलीप चक्रभारी, मनीषा त्रिलोचन साहू, उर्वशी जितेन्द्र बांधेकर हिमांशु साहू, आनंद यदु, लिली श्रीवास, अनुराग साहू, चंद्रशेखर चंचल साहू, ललिता रमेश भतपहरी, चित्ररेखा परीक्षित, गंगा टकेश साहू और ठाकुर राम साहू आद उपस्थित थे।

