Uncategorized

सभी पार्षदों को साथ लेकर महापौर के साथ शहर में विकास में देंगे योगदान – कौशिल्या देवांगन

सोरिद वार्ड पार्षद श्रीमती देवांगन बनी धमतरी नगर निगम की सभापति


धमतरी। कल नगर निगम धमतरी में सभापति निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई भाजपा ने सोरिद वार्ड पार्षद कौशिल्या देवांगन को सभापति प्रत्याशी बनाया। जिसके पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निगम के 40 पार्षदों में से 33 पार्षदों का समर्थन उन्हें मिला। सभापति निर्वाचित होने के बाद कौशिल्या देवांगन ने कहा कि सदन का संचालन नियमों के साथ किया जाएगा, सभी पार्षदों को साथ लेकर चलुंगी। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। पहली बार पार्षद बनने के बाद पार्टी के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी यह खुद भी नहीं सोचा था। पार्टी ने जो भरोसा जताया उस पर खरा उतरने कोई कसर नहीं छोडुंगी। कहा कि शहर विकास के लिए महापौर रामू रोहरा शपथ ग्रहण के पहले ही जुट गये थे। उसके साथ कदम से कदम मिलाकर शहर विकास को गति देने काम किया जाएगा, इसमें निगम के सभी पार्षदों का सहयोग मिलेगा। बताया कि वे राजनीति में सक्रिय नहीं थी, न भाजपा के कार्यक्रमों में आती-जाती थी पर ससुराल व मायके पक्ष दोनों भाजपा की विचारधारा के होने के चलते वह शुरू से ही भाजपा से प्रभावित रही। अब भाजपा में रहकर शहर विकास के लिए कार्य करने का अवसर मिलना सपना पूरा होने जैसा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!