ब्राह्मण समाज महिला शाखा द्वारा भगवान शिव के रुद्राभिषेक का किया गया भव्य आयोजन

धमतरी। श्रावण मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, शनिवार को अपराह्न 3 बजे श्री राम जानकी मठ मंदिर, धमतरी में धमतरी ब्राह्मण समाज महिला शाखा द्वारा भगवान शिव की कृपा प्राप्ति हेतु पार्थिव शिवलिंग पवित्र रुद्राभिषेक अनुष्ठान का विधिवत एवं भव्य आयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। श्रद्धालुजनों ने दूध, दही, घी, मधु, शुद्ध जल, बेलपत्र, भस्म और पुष्पों से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर लोककल्याण की कामना की। धार्मिक आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन तथा शिव स्तुति से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिला शाखा की सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु विशेष सहयोग किया और सवा लाख बत्ती (लखहर बाती) क़े साथ विशेष महाआरती की गयी। भक्तों क़ो पूजन पश्चात पंचामृत फल एवं मिस्ठान प्रसाद वितरण किया गया। रुद्राभिषेक पूजन पंडित नरेश दीवान पंडित चिराग दीवान पुजारी हनुवंश वैष्णव क़े द्वारा सम्पादित हुआ। कार्यक्रम मे धमतरी ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष राकेश दीवान, तहसील अध्यक्ष सूरज तिवारी, वरिष्ठ श्री गोपाल शर्मा, आचार्य महेश शास्त्री,ट्रस्ट अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा,यश दुबे, महिला शाखा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूजा मिश्रा,अर्चना पाण्डेय, सरिता दीवान,नलिनी मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा, गीता पांडे, संजू मिश्रा, सविता पांडे, आभा वैष्णव, शिल्पा शर्मा, स्वाति पांडे, क्षमा मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, डॉली मिश्रा, गीता पांडे, सरिता शर्मा, गौरी मिश्रा, उर्मिला पांडे, अर्चना पांडे, प्रीति तिवारी, रंजू दीवान, मालती शर्मा, हेमा दूबे, शताक्षी दीवान प्रार्थना पांडे, गौरी चौबे, पदमा देवी शर्मा एवं भक्तगण सम्मिलित हुए।