Uncategorized

प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री, समाजसेवी पंकज महावर का बीती रात्रि आकस्मिक निधन, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने जताया दुख

प्रदेश कांग्रेस क़े संयुक्त महामंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी पंकज महावर पिता स्व. प्रेमलाल महावर (54 वर्ष)का बीती रात्रि आकस्मिक निधन हो गया. वे अनंत महावर के पिता एवं डॉ लक्ष्मीनारायण महावर के भतीजे थे। उनकी अंतिम यात्रा आज संध्या 4 बजे उनके गुजराती कॉलोनी, धमतरी स्थित निवास स्थान से शांति घाट क़े लिए प्रस्थान करेगी। उनके आकस्मिक निधन से शहर व कांग्रेस खेमे मे शोक की लहर है.उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है.

श्री महावर क़े निधन की सूचना हृदयविदारक-टी एस सिंहदेव

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि पंकज महावर के निधन का समाचार सुनकर गहरा आघात और अत्यंत दुख हुआ। मैं इस समय चेन्नई में हूँ और वहीं मुझे यह हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ।हमने साथ में कई महत्वपूर्ण और यादगार अनुभव साझा किए। वो एक अत्यंत उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी थे, जिनकी समझ गहरी थी और जिनकी आत्मीयता हर किसी के मन पर अमिट छाप छोड़ जाती थी।इस दुःख की घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!